टीम अन्ना के खिलाफ हुए अन्ना हजारे!

Team Anna
दिल्ली। दो दिन पहले ही केंद्र सरकार के करीब 15 मंत्रियों को भ्रष्ट बताने वाली टीम अन्ना को तो सबसे पहले अन्ना हजारे ने ही जवाब दे दिया है, वहीं सरकार ने भी टीम अन्ना के खिलाफ हमला बोल दिया है। सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कोयला कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि यदि आवंटन नहीं किया गया होता तो देश में अकूत भंडार होते हुए भी कोयला आयात करना पड़ता और विदेशी मुद्रा का नुकसान होता। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पारदर्शिता व सच्चाई की वजह से ही स्क्रीनिंग समिति के काम को लेकर कभी कोई गंभीर आरोप नहीं लगा। चयन प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ही प्रतिस्पर्धात्मक बोली की व्यवस्था की शुरुआत की गई।

वहीं सोलापुर, महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री का पक्ष लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए मनमोहन सिंह को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। वे ईमानदार व्यक्ति हैं, यद्यपि उनके मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्री जरूर भ्रष्ट हैं। हजारे ने बताया कि नई दिल्ली में तीन और चार जून को कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक होगी। आपको बता दें कि टीम अन्ना के खिलाफ ही अन्ना हजारे का यह बयान काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि एक तरफ जहां टीम अन्ना प्रधानमंत्री को बेईमान घोषित करने में लगी हुई है वहीं अन्ना हजारे का प्रधानमंत्री के पक्ष में खड़ा होने से टीम अन्ना के मंशा पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

अब देखना है कि आज टीम अन्ना का क्या रूख रहता है क्योंकि सरकार के बयान पर और अन्ना के मुद्दे पर उसे कुछ न कुछ टिप्पणी करनी होगी। उल्लेखनीय है कि टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण ने शनिवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उनके, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, विदेश मंत्री एसएम कृष्णा सहित 15 मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की थी। कैग की रिपोर्ट में मनमोहन सिंह के अधीन रहते हुए कोयला मंत्रालय में घोटाला होने की बात कही गई है। टीम अन्ना ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि उनके कोयला मंत्रालय का कार्यभार संभालने के दौरान कोल ब्लॉक कौड़ियों के दाम बेचे गए।

2006-09 के दौरान कोयला सचिव के सुझावों को दरकिनार कर कोल ब्लॉक आवंटित करने के लिए नीलामी की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। मालूम हो कि टीम अन्ना की ओर से इससे पहले मनमोहन पर कभी आरोप नहीं लगाए गए थे। टीम अन्ना के सदस्यों ने प्रणब के संबंध में कहा कि पनडुब्बी सौदे के समय वह रक्षा मंत्री थे। इस सौदे में चार प्रतिशत कमीशन दिए जाने का आरोप भी मढ़ा। गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन भी संदेह से परे नहीं है। इन तीनों नेताओं के अलावा टीम अन्ना ने केंद्रीय मंत्रियों शरद पवार, एसएम कृष्णा, कमल नाथ, प्रफुल्ल पटेल, विलास राव देशमुख, वीरभद्र सिंह, कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद, जीके वासन, फारूक अब्दुल्ला, एम अलागीरी, सुशील कुमार शिंदे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विशेष जांच टीम से जांच निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+