प्रधानमंत्री पर हमला कर खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार रहे संगमा
दिल्ली
(ब्य़ूरो)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला कर खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा। उन्होंने एक समारोह में कहा कि चुने गए नेता को ही पीएम बनना चाहिए। यदि प्रधानमंत्री लोकसभा का सदस्य होगा तो वह देश को ज्यादा ताकत से चला सकेगा। इस टिप्पणी को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ माना जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री राज्यसभा सदस्य हैं। हालांकि संगमा ने जरूर यह स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी केवल मनमोहन सिंह के लिए नहीं है। id="toptextpromo">इस
दायरे में कई अन्य लोग भी आते हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और इंद्रकुमार गुजराल भी शामिल हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संविधान के मुताबिक देश का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री बन सकता है। राष्ट्रपति किसी को भी प्रधानमंत्री बना सकते हैं। हालांकि संविधान की आत्मा के मुताबिक पीएम को निचले सदन का नेता होना चाहिए। पीएम ऐसा होना चाहिए जो जनता द्वारा चुना जाए और सरकार प्रभाव से चलाए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कांग्रेस
के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री पर इस ताजे हमले से अब सिद्ध हो गया है कि पार्टी अब किसी भी कीमत पर उन्हें समर्थन देने वाली नहीं है। क्योंकि प्रधानमंत्री पर हमला वह बर्दाश्त नहीं करेगी और इस टिप्पणी से उन्होंने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। वैसे भी कांग्रेस पहले भी कह चुकी है कि वह संगमा को समर्थन नहीं देगी। पर संगमा अभी भी कांग्रेस से उम्मीदवारी का सपना पाले हुए हैं। उन्होंने कहा संप्रग व राजग के पास अपनी पसंद का राष्ट्रपति बनाने लायक संख्या बल नहीं है, ऐसे में उम्मीद है कि मेरे नाम पर सर्वसम्मति बन जाएगी। इसके अलावा बहुत से गुप्त मत भी हैं, जिनका आप लोगों को पता नहीं है। वह भी मिलेगा। आपको बता दें कि खुद के पार्टी का समर्थन हासिल कर पाने में नाकाम संगमा रोज नए नए नेताओं से मिल रहे हैं साथ ही उनसे समर्थन की उम्मीद कर रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications