एनसीआर के तीन स्कूल टाप पाइव में

इन रिजल्टों में एक बात जो देखने को मिली वह यह कि दिल्ली के दो स्कूल और नोएडा का एक स्कूल भारत के शीर्ष पांच स्कूलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। देश के टाप फाइव स्कूलों में जिन्होंने जगह बनाई है उसमें चेन्नई के SBOA स्कूल है जिसने पहला स्थान प्राप्त किया है वहीं नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल (सेक्टर 44) को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
सचदेवा पब्लिक स्कूल (सेक्टर 13, रोहिणी) को तीसरा स्थान तो चौथे स्थान पर डीपीएस आरकेपुरम ने कब्जा जमाया है। एमिटी इंटरनेशनल की प्रिंसिपल रेणु सिंह इस सफलता पर उत्साहित हैं औऱ उन्होंने कहा कि उनके बच्चे लगातार बेहतर करते जा रहे हैं। आशा है कि वे अगले साथ प्रथम स्थान पर आने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications