बाप करता था बेटी से छेड़छाड़, बेटी ने ले ली जान

परसवाड़ा पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार लिंगा गांव निवासी टोप सिंह धलावी (50) अपनी 18 साल की बेटी (सरोज) पर बुरी नजर रखता था। टोप सिंह मंगलवार शाम अपने ससुराल पहुंच गया, और वहां फिर मौका पाकर सरोज से छेड़छाड़ करने लगा। बाप द्वारा की जा रही छेड़छाड़ को देखकर सरोज का मामा भौचक्का रह गया।
बाप द्वारा बेटी के साथ की जा रही छेड़छाड़ मामा को बर्दास्त नहीं हुई, इस पर सरोज ने मामा रामजी गौड़ के साथ मिलकर एक धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। टोप सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने सरोज और मामा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications