भारत ने आकाश मिसाइल का किया सफल परीक्षण

missile
अपने वायु सुरक्षा कवच को और अधिक मजबूत बनाते हुए तथा एक बार फिर से संचालन दक्षता को आंकते हुए भारत ने छोटी दूरी पर मार करने वाले संचालित विमानभेदी राकेट मिसाइल आकाश का नया सफल परीक्षण किया। ये परिक्षण ओडिशा से 15 किलोमीटर दूर चंदीपुर परीक्षण अड्डे में किया गया। इस राकेट का उपयोग किसी भी मौसम में किया जा सकता है। उसका वज़न 720 किलोग्राम है। अधिकतम गति प्रति सेकंड 1000 किमी है। वह 25 किमी तक की दूरी पर छोटी और मध्य ऊंचाइयों पर निशाना लग सकता है। उसका प्रयोजन सैनिक दस्तों और ठिकानों की हवाई हमलों से रक्षा करना है।

आकाश मिसाइल प्रॉजेक्ट से जुड़े डीआरडीओ के एक अधिकारी ने बताया, 'यह टेस्ट देश के नियमित हवाई सुरक्षा अभ्यास का हिस्सा था, जो सफल रहा।' अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने यह परीक्षण आईटीआर द्वारा मुहैया कराए गए साजो-सामान के साथ किया।

सशस्त्र बलों में आकाश प्रणाली को वर्ष 2008 में शामिल किया गया था। 60 किलोग्राम आयुध के साथ 25 किमी की मारक क्षमता वाला यह मिसाइल सुबह 11 बज कर 8 मिनट पर आईटीआर के कैंपस संख्या तीन से एक सचल मिसाइल से दागा गया। सूत्रों ने बताया, 'परीक्षण के दौरान मिसाइल से पायलट रहित लक्षित विमान की सहायता से हवा में हिलते लक्ष्य को निशाना बनाया गया।'

आपको बताते चलें की आकाश एक विमान रोधी रक्षा प्रणाली है, जो 'राजेंद्र' रेडार के साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है। राजेंद्र रडार को बेंगलुरु स्थित डीआरडीओ की प्रयोगशाला 'इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड रेडार डिवेलपमेंट स्टैब्लिशमेंट' (एलआरडीई) ने विकसित किया है।

गौरतलब है की यह रेडार लक्ष्य पर नजर रखते हुए उसका पीछा करता है और मिसाइल को उसकी ओर निर्देशित करता है। आकाश का विकास देश के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (आईजीएमडीपी) के तहत 1990 के दशक में किया गया। इसके बाद कई परीक्षणों से गुजर कर यह सैन्य बलों में शामिल हुआ है। डीआरडीओ ने आकाश का हवाई संस्करण भी विकसित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+