मासूम के प्राइवेट पार्ट्स में नौकरानी चुभाती थी सुइयां

child abuse
पुणे। आमिर खान के शो सत्‍यमेव जयते में बाल यौन शोषण पर कई कहानियां सुनी होगी। किताबों में अखबारों में पढ़ी भी होंगी मगर जो पुणे में हुआ वैसा ना आपने कहीं पढ़ा होगा और ना ही कहीं देखा होगा। पुणे में एक नौकरानी द्वारा चार साल के बच्‍चे के साथ आप्राकृतिक सेक्‍स करने की घटना सामने आई है। नौकरानी बच्‍चे के प्राइवेट पाटर्स में सुइयां चुभो रही थी। इस बात की जानकारी जब घर वालो को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। नौकरानी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह घटना पुणे के एक सॉफ्टवेयर कंपनी के मालिक के घर की है। उनका परिवार झारखंड की 19 वर्षीय रीमा सुंदर भीगारा को दिल्ली की एक एजेंसी के जरिए 5500 रुपए महीना की सैलरी पर नौकरानी रखा था। जब घर में कोई नहीं होता था तो रीमा उनके 4 साल के मासूम बच्‍चे के साथ आप्राकृतिक सेक्‍स करती थी। उसने बच्‍चे का इतना यौन शोषण किया कि उसके अंग में सैप्टिक हो गया।

पीडि़त परिवार की मानें तो उनका बच्‍चा अक्‍सर प्राइवेट पार्ट्स में दर्द की शिकायत करता था। शुरु में तो उसकी बातों पर ध्‍यान नहीं दिया गया मगर एक दिन घर वालों ने रीमा को रंगे हाथो पकड़ लिया। शुरू में तो परिवार ने आरोपी नौकरानी को ऐसे ही निकाल बाहर किया, लेकिन सोमवार को पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

पुलिस ने बताया कि घरेलू नौकरानी ने कम से कम दो बार उसका शोषण किया। गुरुवार को बच्‍चे की मां ने उसके अंग में चोट देखी। बच्‍चे ने बताया कि नौकरानी उसके साथ ऐसी हरकतें करती थी और मुंह खोलने पर बाथरूम में बंद करने की धमकी देती थी। पुलिस ने इस मामने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और बच्‍चे को इलाज के लिये अस्‍पताल भेज दिया है। पुलिस की मानें तो बच्‍चे के अंग में चार टांके लगे है और फिलाहाल नौकरानी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+