महंगाई की मार, 8 रूपये तक बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम

संसद सत्र खत्म होने के साथ ही सरकार और ऑयल कंपनियां की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने की वकायत शुरू हो जाएगी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहे रूपये से तेल कंपनियों को भारी नुकसान सहना पड़ रहा है। इस कारण तेल कंपनियां 8 रूपये प्रति लीटर तक बढ़ाने की मांग कर रही है।
पेट्रोल के दाम बढ़ने की हलचल मार्केट तक पहुंच गयी है। आम जनता को अब महंगाई की मांग झेलने के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि तेल के दाम बढ़ने के साथ ही रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। आने वाले दिनों में लोगो की जेबे और ढ़ीली होगी।
तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे को देखते हुए योजना आयोग भी पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने के पक्ष में है। इसके साथ ही भारती रिजर्व बैंक और वित्त मंत्री पहले से ही पेट्रोल के दाम बढ़ाने की तेल कंपनियों का मांग का समर्थन कर रहे है। इंडियन ऑयल के चेयरमैन आरएस बुटोला ने कमजोर रूपये और ऊंचे वैश्विक मूल्य की दुहाई देते हुए कहा कि कंपनियों का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस घाटे को रोकने के लिए पेट्रोल के दाम में लगभग 8 रूपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications