अमर सिंह का हाथ छोड़ भाजपा में शामिल होंगी जयाप्रदा!

Amar Singh and Jayaprada
राजेश केशव

दिल्ली (राजेश केशव)। लोकमंच के मुखिया अमर सिंह के लिए एक बार फिर झटका लगने वाला है क्योंकि समाजवादी पार्टी छोड़कर आईं जयाप्रदा भी अब उनकी पार्टी से विदा होने जा रही हैं। दिल्ली में आजकल खास चर्चा है कि जयाप्रदा भाजपा ज्वाइन करने वाली हैं। हालांकि जयाप्रदा की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है पर सूत्र बता रहे है कि भाजपा के धुरंधर और रामपुर से सांसद रह चुके मुख्तार अब्बास नकवी ने इसके लिए रोडमैप तैयार किया है।

हालांकि कयास तो लगाया जा रहा है कि जया प्रदा की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से भी हो गई है बस इंतजार है तो सिर्फ मुहुर्त का कि कब इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाए।

सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा औऱ जयाप्रदा दोनों को ही एक दूसरे के साथ होने में फायदा दिख रहा है। भाजपा जहां चुनाव में जयाप्रदा को एक स्टार फीगर के रूप में देख रही है वहीं जयाप्रदा को सियासत में बंद दरवाजे के बाद एक खुली खिड़की दिखी है। क्योंकि जया प्रदा को भी पता है कि भले ही अमर सिंह के साथ वे रहे पर उन्हें सियासी सीढियां चढ़ने के लिए किसी मजबूत पार्टी का आधार चाहिए जिससे उनकी नैया पार हो सके।

इसलिए वह भी भाजपा को ज्वाइन करने के लिए लगभग तैयार हो गई हैं। भाजपा को लग रहा है कि कम से कम लोकसभा चुनाव में तो जयाप्रदा को अपने साथ रखकर यूपी में सपा को करारी शिकस्त तो एक दो जगहों पर दी ही जा सकती है जिसमें उनका पुराना रामपुर संसदीय सीट भी शामिल हैं। भाजपा जयाप्रदा को एक जीतू उम्मीदवार के
रूप में देख रही है हालांकि अब समय बताएगा कि जया भगवा और कमल के साथ कहां कहां जीत दिला पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+