बेंगलूरु जा रही हंपी एक्सप्रेस की मालगाड़ी से टक्कर,14 की मौत

यह हादसा सुबह करीब 3:20 बजे हुआ जब ट्रेन चूंकि स्टेशन पर आ रही थी, इसलिए उसकी स्पीड बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन फिर भी टक्कर जोरदार थी। मालगाड़ी से पीछे से हुई इस टक्कर में हंपी एक्सप्रेस के इंजन व उसके पीछे लगे तीन डिब्बों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इनमें एक डिब्बे में ता आग भी लग गई। मौके पर दमकल के कर्मी व राहत बल करीब एक घंटे में पहुंचा तब तक स्थानीय लोगों ने यात्रियों को निकालने का काम किया।
राहत कार्य जारी। दुर्घटना की वजह से कई दरवाजे खुल नहीं रहे हैं, लिहाजा गैस कटर की मदद से बोगियों को काट-काट कर यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं सुरक्षित यात्रियों को बेंगलूरु तक ले जाने के लिए गुंटकाल से एक विशेष ट्रेन पहुंच चुकी है। एक अधिकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
स्टेशन पर रेलवे के अधिकारियों ने फिलहाल एक जांच कमेटी गठित कर दी है, जो इस हादसे की जांच करेगी। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री मुकुल रॉय और रेल राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा अनंतपुर के लिए रवाना हो गये हैं।
हेल्पलाइन नंबर- बेंगलूरु: 080-22321166, 22156553, 22156554। बेल्लारीः 08392-277704। होस्पेट: 08394-221788। हुबली: 0836-2345338, 2346141, 2289826।












Click it and Unblock the Notifications