गुड़गांव में मिला गर्भवती युवती शव

Pregnant woman found dead in Gurgaon
गुडग़ांव। गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड पर गांव घाटा के पास सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में पहाड़ी के निकट झाडिय़ों में पुलिस ने 24 वर्षीय युवती का शव बरामद किया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है। उसे पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि युवती की हत्या शार्प वेपन से की गई है। उसके गले व सिर पर चोट के कई निशान हैं। वह 2 महीने की गर्भवती भी थी।

युवती से रेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि हत्या करके शव यहां फेंका गया है। इस मामले में पुलिस ने सेक्टर -54 निवासी एक व्यक्ति के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शिनाख्त की असफल कोशिश के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवती दो माह से गर्भवती थी। ऐसा लगता है कि युवती अविवाहित थी।

फिलहाल पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देख रही है लेकिन जब तक शिनाख्त नहीं होती पुलिस की तफ्तीश आगे नहीं बढ़ सकेगी। कातिल ने युवती की हत्या गला रेत कर की है। खुद के बचाव की कोशिश में युवती के हाथ पर भी चाकू के तीन निशान मिले हैं। इसके अतिरिक्त सिर एवं गले पर पांच स्थान पर जख्म के निशान मिले हैं।

शनिवार की अल सुबह कुछ लोग घर से बाहर टहलने के लिए निकले तो घाटा गांव के निकट पहाड़ी पर झाडिय़ों में उन्होंने युवती का शव पड़ा मिला। डीसीपी वेस्ट महेश्वर दयाल के मुताबिक शव की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो के साथ सभी एनसीआर के थानों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाऊस में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+