आईपीएल पर एक और दाग- रेव पार्टी में पकड़े गये खिलाड़ी

मुंबई के जूहू इलाके में चल रही रेव पार्टी में पुलिस ने छापा मारा और 128 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें दो आईपीएल खिलाड़ी हैं, 38 लड़कियां व 19 विदेशी लड़कियां हैं। पुलिस के मुताबिक रेव पार्टी में ड्रग्स का सेवन किया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि आईपीएल के वो दो खिलाड़ी कौन हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों पुणे वॉरियर्स के हैं। यही नहीं चार अन्य खिलाड़ी भी पार्टी का मजा ले रहे थे, जो पुलिस के आने से 20 मिनट पहले ही वहां से निकल गये थे।
रविवार की शाम मारे गये इस छापे में हिरासत में लिये गये युवक-युवतियों का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-कौन ड्रग्स ले रहा था। जिनके यूरीन और ब्लड में नशीले पदार्थ पाये गये, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, जबकि बाकियों को छोड़ दिया जायेगा।
पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गये लोगों को सुबह से पहले नहीं छोड़ा जायेगा। साथ ही बरामद हुई चरस व कोकीन के सैंपल जांच के लिए भेज दिये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications