युवती को कैरेक्टर लेस बोलकर बुरे फंसे सिद्धार्थ माल्या

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ल्यूक पोर्शबाक पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली अमेरिकी महिला ने उसके चरित्र पर उंगली उठाने वाले सिद्धार्थ माल्या को कानूनी नोटिस भेजकर 48 घंटे के भीतर माफी मांगने के लिये कहा है। महिला जोहल हमीद ने दिल्ली महिला आयोग से भी शिकायत की है। उसने पत्रकारों से कहा, "मैं बहुत दुखी और निराश हूं। यह गलत बयान है। मेरे वकील उसके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।"
रायल चैलेंजर्स बेंगलूर टीम के निदेशक सिद्धार्थ ने कहा था कि वह महिला बकवास कर रही है। उसने ट्विटर पर यह भी लिखा था, "वह कल रात मेरे पीछे पड़ी थी और मेरे ब्लैकबेरी मैसेंजर का पिन मांग रही थी।" महिला ने कहा, "मैं माल्या से मिली लेकिन साहिल मेरे साथ था। अगर माल्या ने 48 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगी तो मैं उन पर मान हानि का मुकदमा ठोक दूंगी।"
उधर महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ माल्या की आलोचना की जिन्होंने एक क्रिकेटर पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला के चरित्र को कलंकित करने वाली टिप्पणी की थी।
सिद्धार्थ माल्या के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला कार्यकर्ता रंजना कुमारी ने कहा कि किसी को भी उस महिला का शारीरिक उत्पीड़न करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, इस तरह का बचकाना गैरजिम्मेदाराना व्यवहार देश में स्वीकार नहीं है फिर चाहे व्यक्ति कोई भी हो। उसे उस महिला से काफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस की प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा, सबसे आसान काम जो आप कर सकते हैं वह महिला को बदनाम करना है। वह युवा है। मैं एक मां होने के नाते उसे अच्छी सलाह दूंगी कि आपको महिला का सम्मान करना सीखना होगा फिर उसका चरित्र कैसा भी हो।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications