जयललिता ने एक दिन में फूंक डाले 25 करोड़

Jayalalithaa
दिल्ली (ब्यूरो)। जनता की गाढ़ी कमाई को कोई लुटाना तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता से सीखे। जिन्होंने अपने एक दिन के प्रचार के लिए 25 करोड़ तक फूंक डाले। हालांकि इसका लाभ भी उन्होंने केवल कुछ अखबारों को ही दिया। जयललिता के इस शाहखर्ची पर द्रमुक ने तीखा हमला बोला है।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने एक बार फिर अपनी शाहखर्ची का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर 25 करोड़ का विज्ञापन दे डाला। हालांकि कुछ लोग इस राशि को 15 करोड़ रुपये मान रहे हैं। देश के करीब-करीब सभी प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्रों में जया ही जया हैं। अंग्रेजी अखबारों के पहले पेज पर जयललिता की फोटो के साथ कैच लाइन भी है। कई समाचार पत्रों में जयललिता को उनके चुनावी वादों को भी दर्शाया गया है। विज्ञापनों के माध्यम से जयललिता ने यह संदेश भी देने की कोशिश की है कि केंद्र उनके साथ नहीं है। चूंकि जयललिता सरकार ने अपनी उपलब्धियों का बखान करने वाले विज्ञापन चेन्नई के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलूर के भी अंग्रेजी अखबारों में दिए हैं इसलिए यह माना जा रहा है कि वह खुद को राष्ट्रीय नेता के तौर पर उभारना चाहती हैं।

जयललिता के इस कदम पर द्रमुक भड़की हुई है। पार्टी सांसद कनीमोझी ने कहा, ऐसे विज्ञापन तो तब जारी किए जाने चाहिए जब आपने कुछ हासिल किया हो। मुझे समझ नहीं आया कि जयललिता ने एक साल में क्या हासिल किया है? वहीं भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्ता के कहा, यह संसाधनों की बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+