शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह या आईपीएल के डॉन?

केकेआर के सहमालिक के रवैये को देख आनन-फानन में वानखेड़े में उनकी एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि सांसद व बीसीसीआई के सदस्य राजीव शुक्ला ने कहा है कि प्रतिबंध लगाया जाये या नहीं इस पर फैसला शुक्रवार सुबह 11 बजे बुलाई गई बैठक में होगा।
वहीं शाहरूख ने अपने ऊपर लगे आरोपो पर सफाई देते हुए प्रेस वार्ता में कहा कि मै उस वक्त नशे में नहीं था, एमसीए के कर्मचारियों का रूख आक्रामक था। सुरक्षा के नाम पर मेरे साथ मौजूद बच्चों के साथ बतमीजी गयी। कर्मचारी मुझसे मांफी मांगे। अब आपको बता दे कि शाहरूख खान पर लगा यह पहला विवाद नहीं है, इससे पहले भी वह कई विवादों के घेरे में आ चुके है।
इससे पहले के विवाद
आपको याद होगा कि आईपीएल के एक मैच में शाहरूख खान को सिगरेट पीते देखा गया था। खान को सवाई मान सिंह स्टेडियम में सिगरेट पीते देखा गया था। उसके बाद जयपुर की एसीजीएम अदालत ने उन्हें तलब किया था। उस मामले कोर्ट ने शाहरूख को 26 मई को पेश और पुलिस को जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया था।
अग्निपथ के सक्सेस पार्टी से थी। जो कि फिल्म के विलन संजय दत्त के दोस्त बाबा दीवान के घर पर चल रही थी। वहां मेहमान के तौर पर पहुंचे किंग खान ने अपनी दोस्त फरहा खान के पति शिरीष कुंदर के साथ जमकर मारपीट की है। खबर थी कि शाहरूख, शिरीष से अपनी फिल्म रॉ.वन की आलोचना और मजाक उड़ाये जाने से काफी खफा और नाराज थे जिसके चलते उन्होंने शिरीष के साथ मार-पीट की।
लोग क्या कहते हैं
शाहरुख के इस कारानमे से आम लोगों से हमने बात की तो अलग-अलग प्रतिक्रिया मिली। लखनऊ के भानु प्रकाश पांडेय ने कहा कि आप चाहे टीम के मालिक हों या दर्शक आपको अपनी मर्यादा में रहना चाहिये। अगर सिक्योरिटी वाले रोक रहे हैं तो वो गलत नहीं कर रहे थे।
वहीं लखनऊ की शाहरुख खान की फैन मृदु स्मिता का कहना है कि मीडिया ने इन खबरों तेजी से हाइप दे दिया, लेकिन किसी ने भी शाहरुख का पक्ष नहीं रखा। यह गलत है। मेरी राय में इस मामले पर शाहरुख का बयान आने के बाद ही उन पर आरोप गढ़ने चाहिये।
कुल मिलाकर देखा जाये तो शाहरुख अब इस विवाद में बुरी तरह फंस चुके हैं, क्योंकि एमसीए के कोषाध्यक्ष ऐसे ही किसी टीवी चैनल पर आकर बयान नहीं दे सकते। खैर उनकी बात में भी कितनी सच्चाई है, यह तो मामले की जांच के बाद पता चलेगा, और तभी साफ हो जायेगा कि शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह हैं या आईपीएल के डॉन।












Click it and Unblock the Notifications