'काली मां’ बीयर पर अमेरिका ने मांगी माफी

अमेरिकी कंपनी बर्नसाइड ने कहा है कि भारतीय मसालों से युक्त बीयर का नाम ‘काली मां’ रखने का उद्देश्य किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। कंपनी ने फेसबुक पर कहा है कि अनजाने में हिंदुओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची हो तो कंपनी माफी मांगती है। कंपनी ने कहा है कि अब बीयर इस नाम से बाजार में नहीं जाएगी। कंपनी ने इसका नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
अमेरिका में पोर्टलैंड स्थित कंपनी बर्नसाइड ब्रेविंग यह बीयर बेच रही है। इसकी बोतल पर काली मां का चित्र दिया गया है। भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मसला उठाया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका में हिंदू भावनाओं के अपमान का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वहां अंत:वस्त्रों पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार अमेरिका से अच्छे संबंधों का दावा करती है। लेकिन वहां ऐसी चीजों को रोकने के लिए कोई मानक या आचार संहिता नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications