2जी घोटाले के मुख्य आरोपी ए राजा को मिली जमानत

सीबीआई ने ए राजा को जमानत देने का विरोध करते हुए कहा था कि राजा मुख्य आरोपी है, गवाहों को डरा धमका सकते हैं, लेकिन कोर्ट ने उन्हें बेल दे दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उनकी हजाजत के बिना राजा दिल्ली से बाहर नहीं जाएंगे। 2 जी घोटाले में कुल 14 आरोपी में से 13 को पहले ही जमानत मिल गयी थी, और आज राजा को भी मिल गयी।
राजा ने अपनी याचिका में कहा था कि इस मामले में शामिल सभी अभियुक्तों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है, इसलिए उन्हें भी मिलनी चाहिए। अदालत ने राजा को 30 लाख रुपये के मुचलके पर ये जमानत दी। अदालत ने कहा है कि ए राजा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित नहीं कर पाएंगे। कोर्ट ने कहा कि राजा कोर्ट की हर तारिख पर खुद हाजिर होंगे।
राजा की जमानत के मामले पर पीएम मनमोहन सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले पर वह हुछ नहीं बोल सकते है। राजा को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में पिछले साल 2 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। विशेष सीबीआई जज ओ पी सैनी ने 11 मई को राजा की जमानत याचिका पर फैसला 15 मई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था।












Click it and Unblock the Notifications