बंदूक की नोख पर महिलाओं को रात भर नचाया

शनिवार की सुबह 4.30 बजे के करीब परिवार व रिश्तेदार की महिलाएं खुशी में नाच-गा रहीं थीं। इसी बीच वहां कुछ दबंग लोग पहुंच गए। महिलाओं ने नाच-गाना बंद कर दिया। इस पर दबंगों ने तमंचे से फायर कर महिलाओं को नाचने गाने पर मजबूर किया। यही नहीं विरोध करने पर दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। फायरिंग होते ही विवाह समारोह में दहशत व्याप्त हो गई। परिवार की महिलाएं व युवतियों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई।
चीखपुकार मचने पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। इस पर दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कुछ युवकों को हिरासम में लिया है। पुलिस का कहना है कि देर रात शराब पीने के बाद दबंग बारात में घुस गये और नशे में फायरिंग किया तथा महिलाओं के साथ मारपीट की।












Click it and Unblock the Notifications