मुलायम के सैफई में खुलेंगे दो स्पोर्ट्स कालेज

अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और फिर विकास कार्यों की समीक्षा की। कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जतायी उन्होंने कहा कि जो भी रूके हुए कार्य हैं उन्हें पूरा किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने मायावती द्वारा चलाए जा रहे कई प्रोजेक्टों को रोककर तथा उनका बदलने की बात कही।
उन्होंने सैफई में ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान में रसोईघर सहित दो बड़े हाल बनाने और सस्ते भोजन के लिये कैंटीन बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को सस्ता भोजन मिलना चाहिए ताकि कोई भी भूखा न रहे। उन्होंने निर्माणाधीन दुग्धडेरी के रूके काम को फिर से चालू करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि विकास कार्य पूरी गुणवत्ता से हों। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा यदि कहीं कोई गड़बड़ी पायी गयी तो सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि पैरा मेडिकल कालेज का काम जल्दी पूरा कर लिया जाये ताकि अगले सत्र से अध्य्यन कार्य शुरू हो सके। इससे बच्चे अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे।
उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर इन्हें समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के आदेशों का शीघ्र अनुपालन किया जाये।












Click it and Unblock the Notifications