कर्नाटक में फिर नाटक, 7 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया गया है कि इस्तीफा देने वालों में बासवराज बोम्मई (जल संसाधन), उमेश कैत्ती (कृषि), शोभा करंदलाजे (बिजली), सी.एम. उदासी (लोक निर्माम विभाग), एम.पी. रेणुकाचार्य (आबकारी), मुरगेश निरानी (उद्योग) और वी. सोमन्ना (आवास) शामिल हैं। मंत्रियों ने इस्तीफा शनिवार की रात येदुरप्पा को सौता।
मंत्रियों ने येदुरप्पा को इस्तीफा देकर यह शाबित किया है कि वह उनके मुख्यमंत्री बनने के पक्ष में है। उन्होंने येदुरप्पा को इस्तीफा सौप दिया है अब उनके ऊपर है कि वह कब पार्टी के आलाकमान को यह इस्तीफा सौपते है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने बताया कि येदियुरप्पा के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच मंगलवार से शुरू कर सकती है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच करने का आदेश दे दिया है। येदियुरप्पा पर आरोप लगा है कि उन्होंने जिस खनन कंपनी का पक्ष लिया था, उसने इसके बदले में उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा संचालित प्रेरणा ट्रस्ट को बड़ी मात्रा में अनुदान दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने ओबलापुरम खनन मामले में यह आदेश दिया है। आदेश सुनाते हुए कोर्ट ने सीबीआई से कहा कि वह तीन अगस्त को रिपोर्ट पेश करे। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि बाकी किसी भी अदालत में इससे संबंधित सारी सारी कार्यवाही पर रोक लगी रहेगी।
अवैध खनन घोटाले में येदियुरप्पा पर पद का दुरूपयोग करने और अपने परिवार को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले पर सीईसी का गठन किया गया था।
गौरतलब है कि अवैध खनन और भ्रष्टाचार के मामले में येदियुरप्पा के हाथ से कर्नाटक की सत्ता तक चली गयी थी, और उनको जेल तक जाना पडा था। उन्हें कर्नाटक के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक गंवानी पड़ी। फिलहाल येदियुरप्पा दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोशीश में कोई दम नजर नहीं आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications