खुद के प्लेन ने ली व्यापारी के प्राणों की आहूति

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ हवाई पट्टी पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा तब हो गया। जब दिल्ली के एक बड़े कारोबारी योगेश गर्ग अपने दोस्तों के साथ विमान उड़ाने के लिए पहुंचे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक योगेश सिद्धार्थ एन्क्लेव दिल्ली के रहने वाले थे और पावर सेक्टर में कंसलटेंसी का काम करते थे।
वहीं फ्लाइंग क्लब पंख एविएशन के प्रवक्ता अनिल थापा ने जानकारी देते हुए बताया की इस विमान के पंख और पहिया के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ये हादसा हुआ। आपको बता दे कि गर्ग की कंपनी इंफ्रा लाइन का दिल्ली के बारहखंभा रोड और कनाट प्लेस में कार्यालय है।
साथ ही गर्ग पिछले तीन साल से इसी हवाई पट्टी पर अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। जहाँ आज सुबह उन्होंने सफल उड़ान भरी साथ ही अपने दोस्तों को भी हवाई यात्रा की सैर कराई थी।
मौके पर मौजूद लोगों की माने तो ये हादसा उस वक्त हुआ जब पायलट योगेश के दूसरे दोस्तों के संग उधान पर थे और योगेश नीचे एयर स्ट्रिप पर खड़े होके इस पूरे घटनाक्रम की विडियोग्राफी कर रहे थे। ये हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ था जहाँ विमान के नीचे उतारते वक्त मृतक के सर से विमान का पहिया टकरा गया।
जिससे विमान अनियंत्रित हो गया। इससे पहले की पायलट कुछ समझ पाता योगेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके की गंभीरता को भांपते हुए अनियंत्रित विमान को पायलट द्वारा संभाला गया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया जिससे विमान में बैठे अन्य लोगों की जान सकी।












Click it and Unblock the Notifications