छात्रों ने अखिलेश के सामने रखी समस्‍याओं की फेहरिस्‍त

बाराबंकी/लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन युवाओं के बल पर सत्‍ता हासिल की है, अब उन युवाओं के लिए कुछ करने का वक्‍त आ गया है। सिर्फ बेरोजगारी भत्‍ता और कन्‍या विद्या धन जैसी योजना चलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि छात्रों की तमाम ऐसी परेशानियां हैं, जिनका हल करना सपा सरकार की जिम्‍मेदारी बनती है।

Danish Siddiqui with Akhilesh Yadav

जनता दरबार में लोग अपनी फरियाद लेकर उनके पास जाते हैं और उनका निराकरण भी होता है, लेकिन छात्रों को पता नहीं वे कहां जायें। लिहाजा छात्र अब मौका ढूढ़ते हैं अपने अखिलेश भईसा से मिलने का। ऐसा ही मौका तब आया बाराबंकी में सोलर एनर्जी ग्रिड के उद्घाटन का जब लखनऊ विश्‍वविद्यालय के वरिष्ठ छात्र नेता एवं यूथ वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश सचिव मोहम्मद दानिश सिद्दीकी ने सीएम को छात्रों की मांगों की फेहरिस्‍त थमाई।

दानिश का कहना है कि छात्रों-नवजवानों के हितो मे की गयी घोषणाओं छात्रवृत्ति योजनाओं तथा सामान्य वर्ग के गरीब छात्रों को उच्च शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के भांति जीरो फीस पर किये जाने वाले प्रवेश की व्यवस्था को गम्भीरता से लेते हुए जनहित में पुनः लागू करवायें। ऐसा इसलिए कयोंकि राज्‍य के तमाम विश्‍वविद्यालयों में छात्रों को खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्रों को शक है कि शासन व विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर छात्रवृत्तियां देने में घोटाला हुआ है। लिहाजा इस मामले में हुई अनियमितताओं की जांच होनी चाहिये। साथ ही पिछड़े वर्ग की रूकी हुई छात्रवृत्ति भी जल्द से जल्द छात्रों को मुहैया करवायें तथा क्षेत्र में युवाओं के उत्थान हेतु समाज कल्याण, अल्पसंख्यकों की कल्याणकारी, गरीब सवर्णों के हितों वाले योजनाओं तथा रोजगार व स्वरोजगार योजना देने की मांग की। सीएम ने छात्रों की बात को गंभीरता से सुना और जल्‍द ही हल निकालने का आश्‍वासन दिया।

मुख्‍यमंत्री से मिलने पहुंचे अन्‍य छात्रों में पूर्व छात्र नेता केकेसी हिमांशु दीक्षित, प्रदेश संयोजक यूथ वेलफेयर सोसाइटी डा पीयूष अवस्थी, युवा सपा नेता काशिफ अनवर, अर्पित श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड प्रीतम वर्मा, युवा सपा नेता अर्शी शौकत, मो अलीम जावा, समाजसेवी संस्था निष्ठा जागरण के सदस्य इं अतुल कुमार वर्मा, यूथ वेलफेयर सोसाइटी जिला उपाध्यक्ष मो आसिफ कुरैशी, नगर अध्यक्ष फराज अहमद खान, शुभम जायसवाल, अभिषेक ओझा, सुहेल अहमद राईन, संजय रस्तोगी, मो शारिक खान आदि थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+