दिल्ली में भी माया का राज

आरटीआई में बताया गया है कि बंगला नंबर 4 जीआरजी उन्हें 27 दिसंबर 2010 को बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते अलॉट किया गया। बंगला नंबर 14 जीआरजी और बंगला नंबर 16 जीआरजी भी उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते मिला। चौथा बंगला 12 जीआरजी उन्हें बहुजन प्रेरणा ट्रस्ट के चेयरमैन होने के नाते अलॉट हुआ है। ये सारे बंगले संसद भवन के नजदीक हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले भी माया बंगलों को लेकर विवादों में है। लखनऊ के 13 माल एवेन्यू में उन्होंने ऐश्वर्य के नाम पर 86 करोड़ रुपये फूंक दिए हैं। यह भी आरटीआई से ही प्राप्त हुआ है। शिवपाल सिंह यादव ने जो आरटीआई लगाई थी, उसके जवाब में बताया गया है कि 13 माल एवेन्यू का बंगला पांच एकड़ में बना है। बंगले की मरम्मत का काम वैसे तो 2007 में ही शुरू हो गया था लेकिन अधिकांश काम बसपा शासन के आखिरी वर्ष में हुआ। बंगले की सुरक्षा के लिए गृह विभाग ने क्लोज सर्किट टीवी भी लगवाये। मरम्मत का अधिकांश काम राजकीय निर्माण निगम ने किया। बंगले की मरम्मत के दौरान बने-बनाये निर्माण को कई-कई बार तोड़ा गया। मुख्य भवन के बाथरूम को ही लगभग एक दर्जन बार तोड़ना पड़ा। कई बार तो कई फेरबदल खुद मायावती ने कराये। इस बंगले में छह इंटरकनेक्टेड कमरे हैं। कारीडोर में कतार से लॉकर, बाहर की ओर एक बरामदा, दो खिड़कियां हैं जिसमें बुलेटप्रूफ शीशे लगे हुए हैं। 14 कमरों का एक अतिथि कक्ष, फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications