डीआईजी के बयान पर सीएम अखिलेश यादव सख्त

Akhilesh Yadav
लखनऊ। बहन की गुमशुदी की फरियाद लेकर आये भाई से डीआईजी को आपत्तिजनक बात कहना मंहगा पड़ सकता है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोषी डीआईजी पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। अखिलेश यादव ने कहा पद की गंभीरता की अनदेखी करने वाले अफसरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि जनता को पुलिस से न्याय की उम्मीद होती है और अगर जिम्‍मेदार अफसर अपने पद की गंभीरता को नहीं समझेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री यादव ने कहा कि मीडिया अफसरों के ऐसे बयानों को उजागर करता है, मगर उसे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जाने वाली कार्रवाई को भी दिखाना चाहिए क्योंकि इससे सरकार को मदद मिलती है, जो अफसर काम नहीं कर रहे हैं उन्हें हटाने का मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि कुछ समाचार पत्रों में छपी और चैनलों पर प्रसारित खबर के अनुसार अपनी बहन की गुमशुदगी पर स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत लेकर आये एक फरियादी से पुलिस उप महानिरीक्षक एस. के. माथुर ने यह कह डाला था कि यह तु हारे के लिये कितनी डूब मरने की बात है। मेरी भी बहन होती तो उसे मैं गोली मार देता और खुद मर जाता।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) जगमोहन यादव ने कतिपय समाचार पत्रों में छपी माथुर की आपत्तिजनक टिप्पणी के बारे में कहा था कि सहारनपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक माथुर की कथित टिप्पणी के बारे में वस्तु स्थिति पता करने के लिए जांच करायी जाएगी और इस संबंध में संबंधित पुलिस महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी जाएगी। अब मामला मुख्यमंत्री तक आने पर यह निश्चित है कि डीआईजी पर सख्त कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+