भाई ने भाई के परिवार को मौत के घाट उतारा

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था जगमोहन यादव ने बताया कि अछनेरा इलाके के तुरकिया गांव में गंभीर सिंह व सत्यवान नाम के दो भार्ई रहते थे। दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद था। जमीन के लिए दोनों में कई बार झगड़ा व मारपीट भी हो चुकी थी।
इस कड़ी में गंभीर सिंह ने अपने साथियों के साथ अपने भाई सत्यवान(35) के घर पर धावा बोल दिया। सत्यवान उस वक्त निहत्था था और अचानक हुए हमले में संभल नहीं सका। हमले में सत्यवान उसकी पत्नी पुष्पा (28), पुत्री आरती(6), मृदुला (3), कन्हैया(4) और दो साल की गुडिय़ा की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारे अपने साथ लाठी डण्डे व कुल्हाड़ी लेकर आए थे जिससे उन्होंने सत्यवान के परिवार के सदस्यों का काट दिया।
इस हत्याकाण्ड के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी। हत्यारे मौके से भाग निकले लेकिन गांव वालों ने उन्हें दबोच लिया। गांव वालों ने घटना की खबर पुलिस को जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर ङ्क्षसह, उसकी बहन गायत्री और मित्र अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया जिसे देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। तथा ग्रामीणों को समझाते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद गांव वालों का गुस्सा शांत हो गया। श्री यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications