समलैंगिक विवाह के पक्ष में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा

ओबामा का मानना है कि वे सोचते हैं कि समान लिंग (पुरूष-पुरूष और महिला-महिला) वाले भी एक दूसरे के साथ विवाह करने में सक्षम होने चाहिए। मालूम हो कि अभी हाल हाल ही में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो बाइडन और कैबिनेट सदस्य अर्ने डंकन ने भी समलैंगिकों के विवाह के लिए अपना समर्थन जताया था। ओबामा का कहना है कि समलैंगिकों के विवाह पर उनके विचार तब बदले जब उन्होंने अपने ही कुछ कर्मचारियों को संबंधों के लिए प्रतिबद्ध पाया।
उल्लेखनीय है कि ओबामा की इस टिप्पणी से एक दिन पहले ही अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य ने उस संविधान संशोधन को मंजूरी दी है जिसमें समलैंगिकों के विवाह करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंगलवार को हुए गैलप सर्वेक्षण से संकेत मिला है कि अमरीका के पचास प्रतिशत लोग समलैंगिकों के विवाह को वैधानिकता प्रदान करने के पक्ष में हैं। वहीं 48 प्रतिशत अमरीकियों का कहना है कि वे ऐसे किसी कदम का विरोध करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications