राज्‍यसभा में गैस लीक से हडकंप, खाली कराया गया सदन

parliament
नई दिल्‍ली। गुरूवार को संसद की कार्यवाही चल रही थी, तभी एक अजीबोगरीब कारण से संसद स्‍थगित करनी पड़ी। कार्यवाही के बीच में सदस्‍यों का ध्‍यान चर्चा से हटकर एक अजीब सी आने वाली स्‍मैल पर जाकर केंद्रित हो गया। कुछ सदस्‍यों ने शिकायत की कि सदन में गैस का रिसाव हो रहा है, जिसके कारण पूरे हाल में बदबू फैल रही है।

इसको देखते हुए उपसभापति ने पहले कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्‍थगित कर दिया, फिर उसके बाद स्‍थगित का समय बढ़ाकर उसको 12 बजे तक कर दिया गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी की पाइप लाइन या सीवेज लाइन में लीकेज की वजह से बदबू आयी। लेकिन अभी बदबू को लेकर कुछ साफ नहीं हो पाया है।

11 बजकर 28 मिनट पर सदस्‍यों की शिकायत के बाद उपसभापति ने सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्‍थगित कर दिया, और उसके बाद उस समय को बढ़ाकर 12 बजे तक का कर दिया गया। सबसे पहले राज्यसभा सदस्य वीरेंद्र प्रसाद वैश्य ने गैस की बदबू की शिकायत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+