ड्रेस कोड के आदेश पर होगा पुनर्विचार: गीता भुक्कल

भुक्कल ने कहा कि यहां तक कि जजों, वकीलों, डॉक्टरों, निजी स्कूलों, आईटीआई और पॉलीटेक्निक तक के लिए ड्रेस कोड है। उन्होंने कहा कि इसी तरह आईसीडीएस और आईसीपीएस के लिए ड्रेस भुक्कल ने कहा कि यहां तक कि जजों, वकीलों, डॉक्टरों, निजी स्कूलों, आईटीआई और पॉलीटेक्निक तक के लिए ड्रेस कोड है। उन्होंने कहा कि इसी तरह आईसीडीएस और आईसीपीएस के लिए ड्रेस कोड को विवादास्पद नहीं बनाया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा, 'यदि इससे कोई आहत हुआ है तो हम आदेश पर पुनर्विचार करने को तैयार है।
गौरतलब है कि विभाग अधीक्षक द्वारा 18 अप्रैल को तत्कालीन निदेशक रेणु फूलिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि यह पाया गया है कि कुछ अधिकारी (महिला और पुरुष दोनों) जीन्स, टीशर्ट और वेस्टर्न कपड़े पहनकर ऑफिस आ रहे हैं जो 'कई बार न केवल भद्दा लगता है, बल्कि सरकारी नियमों का उल्लंघन भी है।'
आदेश में कहा गया था कि इसलिए एकीकृत विकास योजना (आईसीडीएस) और एकीकृत बालक संरक्षण योजना (आईसीपीएस) में फील्ड सहित हेडक्वॉर्टर(पंचकूला) में अधिकारियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिस में शालीन कपड़े पहनें जैसे कि पुरुषों को पैंट, कमीज और महिलाओं को साड़ी और दुपट्टा सहित सलवार कमीज पहननी चाहिए। इसमें यह भी कहा गया था, 'इन आदेशों का तत्काल प्रभाव से सख्ती से पालन होना चाहिए, इसमें विफल रहने को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी शाखा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके अधीन काम करने वाले अधिकारी भी इन आदेशों का सख्ती से पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications