दबी कुचली महसूस करती हैं हरियाणा की महिलाएं

Haryana girls
चंडीगढ़। देश में हरियाणा एक मात्र ऐसा राज्‍य है, जहां महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्‍यादा फरमान जारी होते हैं। लड़कियां कॉलेज में जींस, टी-शर्ट या मिनी स्‍कर्ट नहीं पहनें, बारात में डांस नहीं करें, लव मैरेज न करें, आदि जैसे फरमान आम तौर पर खाप पंचायतें सुनाया करती थीं, लेकिन अब खुद हरियाणा सरकार का यह फरमान कि सरकारी दफ्तरों में जींस-टीशर्ट नहीं साड़ी-ब्‍लाउज पहनें एक नया बवाल लेकर आया है। उसके साथ-साथ यहां की महिलाएं खुद को और भी ज्‍यादा दबा-कुचला महसूस करने लगी हैं।

हरियाणा में सरकारी आफिसों में ड्रेस कोड लागू करने का आदेश आते ही पूरे राज्‍य में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जजों, वकीलों, डाक्टरों, निजी स्कूलों, आईटीआई, विश्‍वविद्यालयों और पालीटेक्निक संस्‍थानों में पहले ही ड्रेस कोड लागू है। अब सरकारी दफ्तर में भी वही। सरकार ने यहां तक कह डाला है कि जो भी महिला इस नियम का उल्‍लंघन करेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मजेदार बात यह है कि यह ड्रेसकोड सरकार के महिला एवं बाल-विकास विभाग ने जारी किया है। लेकिन विभाग के मंत्री व अधिकारी यह भूल गये कि यह मानवाधिकार का उल्‍लंघन है। मंत्री गीता भुक्कल का तर्क है कि हर विभाग का ड्रेस कोड होता ही है। इसलिए शालीन ड्रेस कोड मसले पर विवाद नहीं होना चाहिए। यदि इससे कोई आहत हुआ है तो हम आदेश पर पुनर्विचार करने को तैयार हैं।

इस पर दीनदयाल उपाध्‍याय विश्‍वविद्यालय में एमए की छात्रा अनीता रावत कहती हैं कि अगर सरकार को यह लगता है कि जींस पहनना वलगर है, तो ऐसा कुछ नहीं है। अगर आप ढंग से साड़ी नहीं पहनेंगी तो वो भी उसमें भी वलगेरिटी झलक ही जायेगी। इसी विश्‍वविद्यालय में एमकॉम की सृष्टि सिंह कहती हैं कि इस प्रकार के फरमानों से उन परिवारों को बढ़ावा मिलता है जो लड़कियों को दबा कर रखना पसंद करते हैं।

उधर अखिल भारतीय अधिकार संगठन के अध्‍यक्ष डा. आलोक चांटिया का इस मामले पर कहना है कि स्‍वतंत्र भारत में किसी भी तरह के एक्‍सप्रेशन, व्‍यवहार और कपड़े अनुच्‍छेद 19 का उल्‍लंघन है। जहां आप महिलाओं और पुरुषों की बराबरी की बात कर रहे हैं, वहीं ऐसे फरमान जारी करना यह साबित करता है कि महिलाएं आज भी दोयम दर्जे की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+