अफसरों के बिजनस क्लास में सफर करने पर बैन

Plane
चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार अब अफसरों की फिजूल खर्ची पर लगाम लगाने वाली है। सरकारी संपत्ति की फिजूलखर्ची पर रोक लगाते हुए हरियाणा सरकार द्वारा जारी नए आदेशानुयार किसी भी श्रेणी के अधिकारियों द्वारा एयर कंडिशनर, कारपेट, महंगा फर्नीचर,क्रोकरी जैसी विलासिता की वस्तुओं की खरीद करने के साथ-साथ घरेलू हवाई यात्रा के दौरान बिजनस श्रेणी में यात्रा करने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके अतिरिक्त, पुरानी कारों एवं वाहनों के बदलने को छोड़कर, नई कारों एवं वाहनों की खरीद पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये किफायती कदम हरियाणा के वित्त विभाग द्वारा प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार उठाए जाएंगे। वित्त विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को घरेलू एवं विदेश यात्रा खर्च, प्रकाशनों, व्यावसायिक सेवाओं, विज्ञापन एवं प्रचार प्रसार,कार्यालय खर्च, सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यकताओं को छोड़कर पीओएल तथा अन्य प्रशासनिक खर्चों के गैर योजनागत खर्च में अनिवार्य रूप से पांच प्रतिशत की कटौती करने के निर्देश दिए है।

नए पदों के उन्नयन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। वित्त विभाग द्वारा केवल विशेष परिस्थितियों के तहत ही नए पदों के सृजन की अनुमति दी जाएगी। दो वर्ष से अधिक समय से रिक्त पड़े पदों को केवल विभाग की स्वीकृति के उपरान्त ही भरा जाएगा। यह उपाय आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+