जनलोकपाल को लेकर एक बार फिर गर्म होगी संसद

सरकार एक बार फिर जनलोकपाल के मुद्दे पर गंभीर हो गई है। पिछले दिनों हुए पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस के एक गुट का मानना है कि इस हार में अन्ना का जनलोकपाल का मुद्दा भी एक प्रमुख कारणों में रहा। इसलिए सरकार की कोशिश है कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले लोकपाल को मूर्तरूप दे दिया जाए जिससे अन्ना के आंदोलन की धार को कम किया जा सके। हालांकि दिसंबर में सरकार ने कोशिश भी की पर राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी के कारण वह अपने मुकाम पर नहीं पहुंच सकी। उधऱ, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे इस समय महाराष्ट्र में धूम रहे हैं और सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक रहे हैं जिससे वहां की सरकार भी घबराइ हुई है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी सोनिया का दरवाजा खटखटा चुके हैं इसलिए माना जा रहा है कि इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए सरकार इस बार इसे पारित कराने की भरपूर कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications