हरियाणा में महिला कर्मचारियों के जींस-टॉप पहनने पर पाबंदी

मालूम हो कि हरियाणा के महिला एवं बाल विभाग ने महिलाओं के लिये जिंस और टॉप को अभद्र परिधान की श्रेणी में रखा है। जबकि साड़ी या फिर दुपट्टे के साथ सलवार कमीज को भद्र परिधान की श्रेणी में रखा है। विभाग ने पुरूष कर्मचारियों के लिये भी ड्रेस कोड जारी किया है। पुरूषों को ऑफिस में पैंट और शर्ट पहनने की हिदायत दी गई है।
विभाग ने कर्मचारियों को आदेश नहीं मानने पर कड़ी कार्रवाई की भी हिदायत दी है। गौरतलब है कि हरियाणा महिला एवं बाल विभाग मंत्री, वित्त कमिश्नर, प्रमुख सचिव और विभाग की डायरेक्टर महिला हैं। आपको बताते चलें कि यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हुआ है जब महिलाओं के परिधानों को लेकर पाबंदियां लगाईं गई हों। इसके पहले भी कॉलेजों में छात्राओं के जींस पहनने को लेकर खासा विरोध हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications