तालिबानियों ने पाक सैनिकों के सिर कलम कर खंभे पर लटकाये
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के वजीरिस्तान इलाके में एक बार फिर तालिबानियों की आतंकी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। यहां के उत्तरी इलाके के कबायली क्षेत्र में तालिबानियों ने दो सैनिकों को बंधक बना लिया और फिर उनके सिर कलम कर खंभों पर लटका दिये। id="toptextpromo">इस
दिल दहला देने वाली घटना के बारे में पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बताया कि तालिबानियों ने दो सैनिकों को तब अगवा किया था जब मरीनशाह में आतंक विरोधी सैन्य अभियान छेड़ने के बाद वे पेट्रोलिंग पर निकले थे। मरीनशाह में हुई मुठभेड़ में नौ जवान शहीद हुए हैं, जबकि तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यह
इलाका अल-कायदा और तालिबानी आतंकियों का गढ़ है। पहले भी आतंकवादी पाक सैनिकों को बंधक बना चुके हैं। इस वारदात के बाद पाक सेना ने इलाके में सैन्य अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान में अमेरिकी सेना भी उनका साथ दे रही है।











Click it and Unblock the Notifications