ईरान पर भारत को मनाने की कोशिश में हिलेरी

India's External Affairs Minister SM Krishna and US Secretary of State Hillary Clinton
दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद आज अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के साथ बैठक करने जा रही हैं। इन दोनों समकक्षों के बीच जिन मुद्दों पर चर्चा होनी है उसमें मुंबई हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद, ईरान और एफडीआई का मुद्दा प्रमुख है।

विदेश मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि हिलेरी का इस दौरे में जो सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है वह ईरान का है क्योंकि ईरान पर अमेरिका ने कई आर्थिक प्रतिबंध लगा रखा है और वह चाहता है कि भारत भी ईरान पर कुछ आर्थिक प्रतिबंध लगाए जिससे ईऱान को परमाणु कार्यक्रम बंद करने के लिए झुकाया जा सके। हालांकि प्रधानमंत्री के साथ बैठक में यह मुद्दा उछला भी था पर मनमोहन सिंह ने साफ कर दिया कि वर्तमान परिस्थितियों में भारत ईरान पर कोई आर्थिक प्रतिबंध नहीं लगाएगा।

गौरतलब है कि यह वही अमेरिका है जिसने भारत के परमाणु कार्यक्रम को भी बंद करने के लिए मजबूर किया था और परमाणु विस्फोट के बाद कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए थे। हालांकि तीन साल बाद ही अमेरिका को अपने घुटने टेकने पड़े और बिना किसी सिफारिश के ही उसे भारत से प्रतिबंध हटाना पड़ा। अब अमेरिका ईरान के पीछे पड़ा है कि उसे किसी भी तरह से परमाणु हथियार बनाने से रोकना चाहता है।

मनमोहन सिंह से निराशा हाथ लगने के बाद आज अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन विदेश मंत्री एसएम कृष्णा को समझाने का प्रयास करेंगी। वैसे वह कृष्णा को कितना समझा पाएंगी यह तो समय बताएगा पर इन दोनों नेताओं के बीच एफडीआई और मुंबई हमले के मुख्य आरोपी हाफिज सईद के बारे में जरूर कुछ बातचीत सकारात्मक हो सकती है। क्योंकि हिलेरी का मानना है कि पाक आतंक का गढ़ है औऱ अलकायदा का नया प्रमुख अयमान अल जवाहिरी भी पाकिस्तान में ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+