दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के 18 चिराग बुझे

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मोगा जिले के दौलतपुरा गांव के रहने वाले थे और वे जागरांव शहर के नजदीक नानक्सर गुरुद्वारे में मत्था टेक कर लौट रहे थे। लुधियाना फिरोजपुर राजमार्ग पर तड़के करीब दो बजे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि 14 लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि अन्य चार ने मोगा के एक अस्पताल में दम तोड़ा। दुर्घटना स्थल पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में जीप में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश की। ट्रक के ऐसा करने की कोशिश में वह सामने से आ रही जीप से सीधे भिड़ गया। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक के की गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications