गुजरात की सीमा से अंदर आ गये हैं खूंखार आतंकवादी, अलर्ट जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने आईबी से अलर्ट मिलने के बाद बठिंडा रिफाइनरी की सुरक्षा कड़ी कर दी है। रिफाइनरी के बाहर का माहौल छावनी जैसा है और चारों ओर से व हर गेट पर मशीनगन के साथ जवान तैनात कर दिए गए हैं। जालंधर में भी इंडियन ऑयल डिपो में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
वहीं खुफिया विभाग का कहना है कि आतंकियों के पास आधुनिक हथियार है और वह किसी भी वक्त आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया एजेंसियों को अंदेशा है कि आतंकियों की संख्या 5 या 6 है और वह गुजरात की तरफ से भारतीय सीमा में घुस गये हैं। इन आशंकाओं के मद्देजनर देश के सभी बडे शहरों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और धरोहरों की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम कर दिये गये हैं।









Click it and Unblock the Notifications