पोर्न फिल्म में छिपा था अल-कायदा का प्लान

पकड़े गये आतंकी ने खुलासा किया है कि अल-कायदा ने यूरोप को उड़ाने के लिए जो प्लान बनाया था वो एक पोर्न फिल्म में छिपा रखा था। यानी यदि आप उस सीडी को खोलेंगे तो आपको पूरी तरह अश्लीलता दिखाई देगी, लेकिन उसी के बीच में कोर्ड वर्ड के साथ प्लान छिपा है।
जिन दस्तावेजों में यह खुलासा हुआ है, उसमें कुछ सीडी भी मिलीं। साथ में कुछ मेमोरी डिस्क। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इन दस्तावेजों में जर्मन, अंग्रेजी और अरबी भाषा में पीडीएफ प्रारूप में आतंकियों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी मौजूद था।
जर्मन अखबार ‘डाई जेइट’ ने सबसे पहले इन दस्तावेजों के पाए जाने की खबर का खुलासा किया। ये वो दस्तावेज हैं, जो पाकिस्तान से लौटे एक ऑस्ट्रियाई नागरिक मकसूद लोदिन के पास से बरामद हुए थे। इन दस्तावेजों को जर्मन कूटलिपि विशेषज्ञों ने डिस्क के अंदर पाया। खास बात यह है कि लोदिन के पकड़े जाने के बाद जब तलाशी हुई तो ज्यादा कुछ नहीं मिला, लेकिन बाद में उसकी अंडरवियर में एक छोटे से मेमोरी कार्ड ने इन सभी बातों का खुलासा कर दिया।
पाकिस्तान और हंगरी और फिर जर्मनी पहुंचे लोदिन के पास अश्लील वीडियो मौजूद था। वीडियो का शीर्षक था ‘किक एस’। उसके अंदर एक फाइल का नाम था ‘सेक्सी तंजा’। लंबी खोजबीन के बाद पता चला कि ये दोनों नाम अश्लील वीडियो के अंदर कोड वर्ड में छिपे हुए थे। आखिर कार जांचकर्ताओं को सफलता मिल गई। एक अन्य दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में है, जो करीबन 100 पेज का है।
जांचकर्ताओं के मुताबिक ‘फ्यूचर वर्क्स’ नाम का दस्तावेज 2009 में तैयार किया गया होगा। इसमें कैसे हमला करना है, कहां करना है और कौन करेगा, ये सभी बातें छिपी हुई थीं। यह योजना ठीक उसी प्रकार बनायी गई थी, जैसी कि मुंबई आतंकी हमले के लिए बनायी गई थी।
अमेरिकी खुफिया विभाग के मुताबिक ‘फ्यूचर वर्क्स’ अल कायदा का अगला लक्ष्य था। लोदिन की गिरफ्तारी के बाद यूसुफ ओसेक नाम के एक और व्यक्ति को विएना में गिरफ्तार किया गया था। बाद में पता चला कि एक आतंकी परीक्षण के दौरान लोदिन और यूसुफ की मुलाकात हुई। खैर इन खुलासों से यह भी साफ हो गया है कि अल-कायदा के तार अभी भी पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। या फिर यूं कहें कि अलकायदा के लड़ाके कहीं भी हों, पाकिस्तान उनके लिए सबसे महफूज जगह है।












Click it and Unblock the Notifications