30 साल बाद फिर शुरु होगा अमिताभ और रेखा का 'सिलसिला'

Amitabh_Reka
मुंबई। वर्ष 1981 में अमिताभ और रेखा ने फिल्‍म सिलसिला में काम किया था। उसके बाद एक साथ दोनो किसी भी फिल्‍म में नजर नहीं आये। मगर अब 30 साल बाद अमिताभ और रेखा के बीच फिर से सिलसिला शुरू हो सकता है। एक समारोह में जब अमिताभ बच्‍चन से यह सवाल पूछा गया कि क्‍या वह फिर रेखा के साथ काम करना चाहते हैं।

इस सवाल पर अमिताभ ने जवाब दिया कि अगर कोई अच्‍छा ऑफर मिलेगा तो वह रेखा के साथ जरूर काम करेंगे। इसी के साथ ही साथ राज्‍यसभा में सांसद के लिये रेखा का नाम मनोनित किये जाने पर अमिताभ ने उन्‍हें बधाई भी दी।

मालूम हो कि‍ बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और कामयाब जोड़ी अमिताभा और रेखा ने फिल्‍म सिलसिला के बाद कभी एक साथ काम नहीं किया। ऐसे तो इसके पीछे कई वजहें गिनाई जाती हैं मगर सच क्‍या है यह कभी सामने नहीं आया। अब 30 साल बाद हर किसी का सपना है कि वह रेखा और अमिताभ बच्‍चन को एक साथ रूपहले पर्दे पर नजर आयें।

आपको बताते चलें कि रेखा को बधाई देते हुए अमिताभ बच्‍चन ने कहा कि रेखा राज्‍यसभा में सांसद के लिये रेखा डिजर्व करती हैं। उन्‍हें खुशी है कि रेखा जैसी दिग्‍गज अदाकार राज्‍यसभा में जायेंगी और संसद का मान बढाएंगी। मालूम हो कि राज्‍यसभा में सांसद पद के लिये सचिन तेंदुलकर और रेखा का नाम मनोनित किया गया है। इस नाम पर राष्‍ट्रपति मुहर लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+