ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी कहा सचिन को बनना चाहिए सांसद

इतना ही नहीं राज ने इस मामले में सचिन को एक सलाह भी दे डाली की सचिन को इस प्रस्ताव को एक सम्मान के नजरिए से देखते हुए राज्यसभा की सदस्यता को स्वीकार कर लेना चाहिए। राज ने यह बातें अपने निवासस्थान कृष्णकुंज पर एक पत्रकार वार्ता में कहीं। इसके अलावा राज ने सचिन के मामले पर गम्भीर रूप लेते हुए बोला कि सचिन राज्य सभा की सदस्यता लेने जा रहें है न हि वो किसी राजनितिक पार्टी का समर्थन कर रहें है।
उन्होने बोला कि यदि सचिन राज्य सभा की सदस्यता को स्वीकार कर लेतें हैं तो इस मामले पर उन्हे कांग्रेस से जोड़कर उनके बारें में अनर्गल बातें करना उचित नहीं है। राज ने इस बारें में सभी को सम्बोधित करते हुए बोला कि कांग्रेस और सचिन को जोड़ना ठीक नहीं है। वो देश के महान खिलाड़ी है। राज ने वर्तमान में मॉजदू राज्य सभा के कुछ सदस्यों की चुटकी लेते हुए बोला कि राज्य सभा के कुछ सदस्यों ने राजनिति के वशिभूत होकर सांसद पद की गरिमा को ठेस पहुंचाया है लेकिन यदि सचिन इस पद को स्वीकार कर लेतें है तो इस पद को भी बल मिलेगा।
इसके अलावा उन्होने यह भी बोला कि, सचिन द्वारा राज्य सभा की सदस्यता को स्वीकार कर लिए जाने के बाद राज्य सभा में खेल के विषय पर भी खुल कर चर्चा हो सकेगी। इसके साथ ही खेल मामले पर भी कुछ साकारात्मक कदम उठाये जाने में सचिन का शानदार अनुभव काम आयेगा। राज ने आखिर में अपने पुरे वक्तव्य को सचिन के कंधे छोड़ते हुए बोला कि सचिन न केवन एक बेहतरीन खिलाड़ी है बल्कि एक काबिल इंसान भी है वो इस मामले में क्या निर्णय लेना चाहिए इसके लिए सक्षम है।
आपको बता दे कि हाल ही में सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा की सदस्यता के लिए मनोनित किया गया था। इस मामले पर देश भर में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कुछ लोगों का मानना है कि सचिन को फिलहाल अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उनके कदम अभी भी मैदान पर उसी मजबूती के साथ जमें है जैसे पहले थे। वहीं कुछ बुद्वजीवी इसे अच्छा कदम मानतें हुए बता रहें है कि सचिन की काबीलियत और उनके अनुभवों से खेल जगत को लाभ होगा। अभी तो फिलहाल ये पुरा मामला राजनितिक गलियारें में चर्चा का विषय ही बना हुआ है अब आगें करना क्या है ये तो महाशतक के बादशाह के उपर ही है। तो आप बस बने रहिए हमारे साथ हम आपको सचिन तेंदुलकर के राज्य सभा में सदस्यता ग्रहण करने के मुद्दे पर हर पल अवगत करातें रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications