क्‍या सचिन को राज्‍यसभा में मिलेगी सीट नंबर 100?

Sachin Tendulkar
दिल्‍ली। शतकों का शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्‍लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को राज्‍यसभा में सांसद मनोनित करने की कवायद तेज होती जा रही है। ऐसे में एक प्रश्‍न खड़ा हो गया है कि क्‍या 100 शतक लगाने वाले सचिन को राज्‍यसभा में 100 नंबर की सीट मिलेगी। यह प्रश्‍न गुरुवार को प्रसिद्ध क्विज मास्‍टर और राजनीतिज्ञ डेरिक ओब्रायन ने सामने रखा है।

गौरतलब है कि राज्‍यसभा में 100 नंबर सीट हिंदूस्‍तान लिवर लीमिटेड के पूर्व चेयरमैन अशोक गांगुली के नाम एलॉट है। तृणमूल कांग्रेस से सांसद ओब्रायन के इस सवाल का जवाब देते हुए अशोक गांगुली ने ट्विट किया कि वह क्रिकेट के इस भगवान के लिये अपनी सीट शिफ्ट करने को तैयार है। आपको बताते चलें कि गुरुवार को सचिन अपनी पत्‍नी अंजली के साथ कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके आवास दा जनपथ गये थे।

वहां सोनिया ने उनसे राज्‍यसभा में मोनोनित किये जाने का प्रस्‍ताव रखा था। उसके बाद पीएमओ कार्यालय से इस संबंध में राष्‍ट्रपति को चिट्ठी लिखी गई। देर शाम तक राष्‍ट्रपति ने भी इस प्रस्‍ताव पर मुहर लगा दिया। मालूम हो कि सचिन के अलावा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा को भी राज्‍यसभा में मनोनित किये जाने का प्रस्‍ताव रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+