अन्ना हजारे से मिलने से बाल ठाकरे ने किया इंकार!

प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्ना आज मुंबई स्थित बाल ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे मगर ठाकरे ने उनसे मुलाकात नहीं की। इसके बाद अन्ना ने मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से मुलाकात की। सूत्रों की मानें तो ठाकरे ने अन्ना से मिलने से इंकार यह कह कर किया कि टीम अन्ना के कई सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है इसलिये वह उनसे नहीं मिलना चाहते। वहीं, अन्ना हजारे के मुताबिक, अगर बाल ठाकरे मुझसे नहीं मिलना चाहते तो यह मेरा नहीं बल्कि, राज्य का नुकसान है।
मालूम हो कि मौजूदा समय में अन्ना और रामदेव के संयुक्त अभियान को लेकर टीम अन्ना खासा मसुबित में है। हर तरफ रामदेव को लेकर टीम में फूट पड़ने की बात सामने आ रही है। वहीं अन्ना हजारे ने इस बात को साफ कर दिया है कि वह रामदेव के साथ अभियान में साथ जरुर देंगे मगर मंच कभी साझा नहीं करेंगे। वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव ने अन्ना से हाथ मिलाने की बात पर कहा है कि टीम अन्ना उनके पास आई थी हाथ मिलाने वह नहीं गये थे अन्ना के पास।












Click it and Unblock the Notifications