रिक्शा चालक के बेटे की शादी में शामिल होंगे आमिर खान

वायदा निभाने की बारी अब आमिर की थी क्योंकि राम लखन ने अपने बेटे की शादी में आमिर को बुलाया जिस पर आमिर ने कहा कि वह जरूर आएंगे। ढाई साल पहले किये गये वायदे को निभाने के लिए आमिर खान वृहस्पतिवार को बनारस पहुंच रहे हैं।
दिसम्बर 2009 को आमिर खान अपनी फिल्म थ्री इडियट के प्रमोशन के लिए बनारस आये थे। बनारस प्रवास के दौरान उन्होंने बनारस में तीन दिन बिताए और इन तीन दिनों में वह एक रिक्शे पर बैठकर बनारस की सड़कों पर घूमते थे वह भी बूढ़े आदमी के वेश में। तीन दिन तक वह रामलखन नामक एक रिक्शे वाले के रिक्शे पर घूमते रहे लेकिन वह आमिर खान को पहचान नहीं सका। रामलखन को तीसरे दिन पता चला था कि उनके रिक्शे पर और कोई नहीं बल्कि आमिर खान घूम रहे हैं।
फिर क्या था राम लखन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राम लखन ने आमिर को बताया कि उसने उनकी ढेरों फिल्में देखीं है और वह उसे बहुत अच्छे लगते हैं। दोनों में दोस्ती हो गयी। आमिर ने राम लखन से वायदा किया कि वह जब भी उन्हें बुलाएगा वह जरूर आएंगे। बात-बात में रामलखन ने उन्हें अपने बेटे की शादी में आने का न्यौता भी दे दिया था जिसे आमिर ने स्वीकार किया। जब बेटे की शादी तय हो गयी तो रामलखन आमिर खान को शादी का न्यौता देने मुम्बई पहुंचे थे।
रामलखन के अनुसार आमिर खान ने उन्हें अपनी पत्नी किरण और बच्चों से मिलवाया तथा खूब बातें कीं। रामलखन ने कहा कि उसे यकीन नहीं हो रहा था कि इतना बड़ा स्टार उससे इस तरह मिल रहा है। शादी में शामिल होने की बात पर आमिर ने कहा था कि 25 अप्रैल को वह अमेरिका में शूङ्क्षटग कर रहे हैं तो इसलिए आ नहीं पायेंगे लेकिन जब रामलखन बनारस पहुंचे तो आमिर ने खुद फोन करके उन्हें बताया की वह उनके बेटे की शादी में बनारस पहुंच रहे हैं।
इतना सुनते ही रामलखन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं उन्होंने आस पास के सभी लोगों को यह बता दिया है कि आमिर उनके बेटे की शादी में आ रहे हैं। श्री खान आज सत्यमेव जयते सीरियल के प्रमोशन के सिलसिले में पटना में हैं। पटना से वह सीधे चन्दौली आयेंगे और रामलखन के पुत्र पुत्रवधू को आशीर्वाद देंगे।












Click it and Unblock the Notifications