यूपी कांग्रेस को लग रहे झटके पर झटके

Rahul Gandhi
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के सदमें के बाद कांग्रेस को एक और झटका लगा है। करोडों रूपये के अनाज घोटाले में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी से पार्टी को गहरा झटका लगा है। हालात यह हैं कि पार्टी के वरिष्ठï नेता अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सदस्य दलजीत सिंह की गिरफ्तारी पर सफाई तक नहीं दे पा रहे हैं।

इससे पूर्व पार्टी के एक अन्य नेता को सूदखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इतना ही नहीं पार्टी के नेता यह कह रहे हैं कि प्रदेश अध्यक्ष रीता जोशी व विधान मण्डल दल के नेता प्रमोद तिवारी को पद से हटाए जाने का आदेश आला कमान द्वारा दिया जा चुका है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने दलजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया। पार्टी के नेता गिरफ्तार नेता के साथ बडे नेताओं के सम्बन्धों को लेकर उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि दलजीत सिंह के साथ बड़े नेताओं के सम्बन्ध रहे हैं और उन नेताओं की मदद से ही वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिला था।

इससे पहले कांग्रेस का नाम उस वक्त भी खराब हुआ था जब सूदखोरी मामले में लोगों को धमकाने तथा जान से मारने की धमकी देने को लेकर प्रदेश कांग्रेस के एक अन्य नेता सोनू वालिया की गिरफ्तारी हुई थी। सोनू वालिया पिछले एक सितम्बर को कांग्रेस में शामिल हुआ था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जोशी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुआ अनाज घोटाला सबसे शर्मनाक और अक्षम्य घटना है।

इस घोटाले में शामिल सभी नेताओं, अधिकारियों और व्यापारियों पर कार्रवाई होनी चाहिये। सीबीआई ने दलजीत ङ्क्षसह को आज से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीबीआई की पूछताछ में पार्टी के बड़े नेताओं से उसके रिश्ते का सच भी सामने आयेगा। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियां कम हो गयी हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में युवक कांग्रेस के कार्यालय में ताला लगा रहता है। पार्टी महासचिव राहुल गांधी ने राज्य में युवक कांग्रेस की टीम बनायी थी। युवक कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष चुने गये प्रवीण चौधरी ने पद ही नहीं पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। उन्हें श्री गांधी का खास माना जाता था। बदलाव की उम्मीद में राज्य में बड़े नेताओं की गतिविधियां भी थम सी गयी हैं।

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में हार के लिये संगठन को जिम्मेवार माना और बदलाव के संकेत दिये थे। विधानसभा चुनाव में हार के बाद श्री गांधी अभी तक उत्तर प्रदेश नहीं आये हैं जबकि परिणाम की समीक्षा बैठक में उन्होंनें कार्यकर्ताओं को हताश नहीं होने की सलाह दी थी। प्रदेश कांग्रेस के एक बडे नेता ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी और विधानमंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी को उनके पद से हटाये जाने के बारे में जानकारी दे दी है और यह जानकारी निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं तक भी पहुंच गयी है।

उन्होंनें कहा कि पार्टी हाईकमान ने राज्य में अखिलेश यादव की सरकार के खिलाफ अभी तक कोई आन्दोलन शुरू करने का भी संकेत नहीं दिया है। पार्टी में इस बात को भी लेकर भी भ्रम बना हुआ है कि राज्य में सपा सरकार का समर्थन किया जाय या विरोध।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+