डीएम अपहरण: नक्सलियों के अल्टीमेटम का अंतिम दिन आज

अभी तक सरकार और नक्सलियों के मध्यस्थों की बातचीत नहीं हो सकी है, फिलहाल सिर्फ नाम तय किये गये हैं। सरकार ने मुख्य सचिव एसके मिश्रा और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच को मध्यस्थ के रूप में नक्सलियों के पास भेजने का निर्णय लिया है।
चूंकि मेनन अस्थमा के मरीज हैं, लिहाजा उन तक दवा पहुंचाने के लिए सरकार ने अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के अध्यक्ष मनीष कुंजाम को भेजा है। साथ ही सरकार ने नक्सलियों से समय सीमा बढ़ाने की अपील की है।
निर्मला बुच, एसके मिश्रा और मनीष कुंजम अपने-अपने काम के लिए तैयार हो गये हैं। उम्मीद है बुधवार दोपहर के पहले ही ये तीनों नक्सलियों से वार्ता करने जायेंगे।
अभी तक प्राप्त खबरों के मुताबिक नक्सली सिर्फ अपने साथियों की रिहाई की मांग करेंगे। अब यह तो बातचीत के बाद ही पता चलेगा कि वो अपने कितने साथियों को रिहा करने की मांग रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications