यूपी में कोई भूखा मरा तो डीएम की खैर नहीं

राज्य के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को राज्य के जिलों में भूख से मौत के मामलों तथा गरीबी, बेरोजगारी या कर्ज के बोझ से तंग आकर किसानों के आत्महत्या करने की घटनाओं को तत्काल रोकने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रदेश में भुखमरी, कुपोषण से मृत्यु, निर्धरता तथा ऋणग्रस्तता से आत्महत्या और राजस्व देयों की वसूली के लिये प्रशासन द्वारा की गयी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई से मजबूर किसानों के खुदकुशी करने तथा उसके प्रयास की घटनाओं को रोकने के लिये समय-समय पर राजस्व अनुभाग द्वारा जारी शासनादेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य सचिव ने ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखने तथा कुपोषण या भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके लोगों को प्राथमिकता के आधार पर समय से समुचित सहायता मुहैया कराने के आदेश भी दिये और आगाह किया कि उक्त कारणों से प्रदेश में कहीं किसी की मृत्यु होती है तो वहां के ग्राम प्रधान, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी तथा जिलाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications