राष्‍ट्रपति पद के लिये लालू के पंसद हामिद, मायावती चुप

Mayawati and Lalu Prasad Yadav
दिल्‍ली। राष्‍ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। उम्‍मीदवारों को लेकर राजनीतिक दलों में आम सहमती बनती नजर नहीं आ रही है। संसद सत्र के दूसरे चरण में शामिल होने पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने राष्‍ट्रपति पद के लिये उम्‍मीदवार के तौर पर हामिद अंसारी के नाम की वकालत की ह‍ै। संसद के बाहर लालू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अब्दुल कलाम एक बार पहले देश के राष्‍ट्रपति रह चुके हैं। इस बार उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी को मौका मिलना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद पहली बार राज्य सभा पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार पर कोई स्पष्‍ट जवाब नहीं दिया। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि वह देश के राष्‍ट्रपति के तौर पर किसका समर्थन करेंगी तो उन्होंने कहा कि पहले प्रत्याशी का नाम तय होने दीजिए उसके बाद ही फैसला किया जाएगा। राजनीतिक दलों के तरफ से आ रहे अलग-अलग बयानों को देखकर लगता है कि क्या प्रत्याशी के नाम पर टकराव की स्थित‌ि पैदा होगी?

आपको बताते चलें कि इस पद के लिये पूर्व राष्‍ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध एपीजे अब्‍दुल कलाम का नाम चर्चा में है। इस दौड़ में वह सबसे आगे भी है। वहीं कृषि मंत्री शरद पवार गैर राजनीतिक व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाने की वकालत पहले ही कर चुके है। सपा ने पहले ही कलाम के नाम पर मुहर लगा दी है और कहा है कि कलाम को ही राष्‍ट्रपति बनाना चाहिए। उल्‍लेखनीय है कि कांग्रेस की ओर से अभी तक प्रणब मुखर्जी और मीरा कुमार के नाम गरमागरम चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+