Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मरने के बाद कब्र में आराम के लिए खरीदा पूरा द्वीप

islands
लोगों को मकान बनवाने के लिए आपने जमीन खरीदते तो देखा या सुना होगा, लेकिन क्‍या आपने किसी ऐसे आदमी को देखा है जो मरने के बाद आराम करने के लिए समूचा द्वीप ही खरीद ले? ब्रिटेन के एक दंपत्ति ने ऐसा चौकाने वाला कारनामा कर दिखाया है। उनको मौत का डर इस कदर सताने लगा कि उन्‍होंने कब्र में आराम करने के लिए समूचा द्वीप की खरीद लिया।

डेली मेल के अनुसार हर्टफोर्डशायर स्थित बीचवुड पार्क बोर्डिंग स्कूल में सूचना प्रसारण प्रौद्योगिकी विभाम के प्रमुख पीयर्स कैसीमीर म्रौकिजंस्की (50) ने आइसे टापू के पास मैकेंजी आयलैंड नामक सुंदर द्वीप ही खरीद लिया। उन्‍होंने इसको खरीदने के लिए लगभग 88 हजार डॉलर से अधिक की राशी खर्च की।

दरअसल बात यह है कि 3 साल पहले उनको और उनकी पत्‍नी को मालूम हुआ क‍ि वे अपेंडिक्स के कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं इलाज के समय अपनी मौत के बारे में सोचा करता था, साथ ही‍ मौत के बाद दफन होने की जगह के बार में भी सोचा करता था। मेरे दिमाग में आया कि कोई ऐसी जगह हो जो लोगों से दूर, जहां मरने के बाद हम कब्र में सकून से रह सके।

यह द्वीप फिलहाल निर्जन है जिसके कारण यह जगह उनको पसंद आ गयी। उन्‍होंने और उनकी पत्‍नी ने यह तय किया की यह द्वीप उनकी मौत के बाद आराम करने के लिए सबसे बेहतर जगह होगा। उन्‍होंने बताया कि उन्‍हे समुद्र बहुत पसंद है और समुद्र के काफी करीब होने के कारण यह जगह उन्‍हे काफी पसंद है। इस कारण से उन्‍हेंने इसे खरीद लिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+