बाबा बर्फानी के दर्शन करें मात्र 1445 रुपये में, वह भी हेलीकॉप्टर से

भक्तों का हेल्थ सर्टिफिकेट जरुरी कर दिया है बाबा बर्फानी के भक्त जम्मू कश्मीर बैंक की 121, यस बैंक की 49 और जिला सहकारिता बैंक की चार शाखाओं के अलावा ई-रजिस्ट्रेशन सिस्टम से पंजीकरण कर सकेंगे। बोर्ड की साइट से यात्री हेलीकाप्टर से यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट आरक्षित कर सकेंगे। टिकटों को ही यात्रा परमिट माना जाएगा।
बोर्ड ने हेलीकाप्टर किराए कम कर दिए है। बालटाल- पंजतरणी से यात्रा करने वाले भक्तों को 2355 के बजाए 1445 रुपये एक तरफ का किराया देना पड़ेगा जबकि पहलगाम-पंजतरणी मार्ग पर 3495 रुपये के बजाए 2425 रुपये किराया देना होगा।
बोर्ड ने यात्रा के लिए भक्तों का हेल्थ सर्टिफिकेट लाजमी कर दिया है। यात्रा करने वालों को पंजीकृत चिकित्सक (आरएमपी) से हेल्थ सर्टिफिकेट लेना होना होगा। हेलीकाप्टर से यात्रा करने के इच्छुक भक्त बोर्ड की वेबसाइट से टिकट आरक्षित कर सकते हैं। इन भक्तों को यात्रा परमिट की आवश्यकता नहीं होगी।
हेलीकाप्टर की टिकट को ही यात्रा परमिट माना जाएगा, लेकिन हेल्थ सर्टिफिकेट सबके लिए लाजमी रखा गया है। यह फैसला बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकार नवीन चौधरी ने बताया कि बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा करने के इच्छुक बाबा बर्फानी के भक्त देश भर में जम्मू कश्मीर बैंक, येस बैंक और कोआपरेटिव बैंक की चार शाखाओं में स्थापित रजिस्ट्रेशन काउंटर से पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट में पंजीकरण संबंधी सारी जानकारियां उपलब्ध हैं। यात्री की अवधि को लेकर गठित बोर्ड की सब कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक यात्रा 25 जून से दो अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा पंजीकरण के आवेदन के साथ भक्तों को हेल्थ सर्टिफिकेट भी देना होगा। यह सर्टिफिकेट पंजीकृत चिकित्सक द्वारा बनाया होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि 2009 में 45, 2010 में 68 और 2011 में 107 यात्रियों को हेल्थ कारणों से अपनी जान गंवानी पड़ी थी। लिहाजा बोर्ड ने फैसला लिया है कि हेल्थ सर्टिफिकेट के बगैर यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी। भक्तों की सहूलियत के लिए यात्रा पंजीकरण केंद्रों की तादाद में 149 से बढ़ाकर 174 कर दिया गया है। यात्रा पंजीकरण का शुल्क 15 रुपये रखा गया है। यात्रियों का एक लाख का बीमा भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications