कलेक्‍टर की पत्‍नी ने लगाई नक्‍सलियों से गुहार

Alex Pal Menon
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से अपहृत कलेक्टर की पत्नी ने नक्सलियों से अपने पति को सुरक्षित रिहा करने की गुहार लगाई है। सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स व्ही एफ पाल मेनन की पत्नी आशा मेनन ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नक्सलियों से अनुरोध किया है कि वे उनके पति को सुरक्षित रिहा कर दें। आशा मेनन ने कहा कि उनके पति की तबीयत ठीक नहीं है और उनके पास दवाई भी नहीं है।

नक्सली मानवता के नाते उनके पति को सुरक्षित रिहा कर दें। उन्होंने कहा कि उनके पति एक अच्छे अधिकारी हैं और उन्होंने अपना काम बेहतर तरीके से किया है। वे अक्सर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पति की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहती थीं लेकिन उनके पति कहते थे कि कलेक्टर जैसी नौकरी में ऐसे खतरे आते रहते हैं।

आशा मेनन ने कहा कि वह अभी सुकमा में है और सरकार के द्वारा उन्हें पूरी जानकारी दी जा रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार उनके पति को सुरक्षित रिहा कराने में हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने संवादाताओं को बताया कि कलेक्टर मेनन ने उनसे :आशा मेनन से: लगभग पौने पांच बजे शाम को फोन से बातचीत की थी। इसके बाद कोई बात नहीं हो पाई है। हांलकि उन्होंने बातचीत का विवरण नहीं दिया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र के माझीपारा गांव में नक्सलियों ने सुकमा जिले के कलेक्टर तथा वर्ष 2006 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एलेक्स व्ही एफ पाल मेनन :32 वर्ष: का अपरहण कर लिया है तथा उनके दो अंगरक्षकों को गोली मार दिया है। दोनों अंगरक्षकों की मौत हो गई है।

राज्य में चल रहे ग्राम सुराज अभियान के दौरान कलेक्टर मेनन आज केरलापाल क्षेत्र के माझीपारा गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां वह एक किसान सभा ले रहे थे। इस दौरान लगभग 20 की संख्या में हथियार बंद नक्सली वहां पहुंचे और कलेक्टर के दो गार्ड को गोली मार दिया। बाद में नक्सली मेनन को अपने साथ जंगल की ओर ले गए। इस घटना के बाद राज्य शासन ने कलेक्टर को सुरक्षित रिहा कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस मामले में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। वहीं क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल को कलेक्टर की खोज में रवाना किया गया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक नक्सलियों की तरफ से कोई मांग की जानकारी नहीं है। राज्य में कलेक्टर को अगवा किए जाने की जानकारी पड़ोसी राज्यों को भी दे दी गई है तथा वहां भी पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+