बॉडीगार्डों की हत्या कर नक्सलियों ने किया डीएम को अगवा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेमन के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस बात की पुष्टि करते हुए राज्य के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि हमले के बाद नक्सलियों ने उनके गार्डों की हत्या कर उन्हें उठा ले गये हैं। फिलहाल मेनन के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। उनका पता लगाने के लिए डीजीपी ने एक उच्चस्तरीय मीटिंग बुलाई है।
पुलिस की एक टीम तलाशी के लिये जंगलों में भेज दी गई है। डीजीपी ने बताया कि एलेक्स अभियान कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे कि नक्सली लगभग 20 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आये। वे अपने साथ एसडीएम को भी लेकर गए थे लेकिन रास्ते में उन्होंने एसडीएम को छोड़ दिया लेकिन कलेक्टर को अपने साथ ले गए। मालूम हो कि नक्सली ग्राम स्वराज अभियान का विरोध कर रहे हैं। वे इसे महज दिखावा करार देते हैं। मुख्यमंत्री रमन सिंह ग्राम स्वराज अभियान में हिस्सा लेने के बाद रायपुर रवाना हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications