कड़े फैसले लेने में ना घबरायें नौकरशाह: मनमोहन

Manmohan Singh
दिल्‍ली। वित्‍त मंत्रालय के मुख्‍य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु द्वारा वाशिंगटन में दिये गये बयान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुप्‍पी तोड़ दी है। मनमोहन सिंह ने कहा है कि नौकरशाहों से फैसला लेने की प्रवृति को छोड़ने की अपील की और कहा कि नौकरशाह को फैसला लेने की हिम्मत दिखाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो देश आगे नहीं बढ़ेगा। प्रधानमंत्री दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इस बात को स्‍वीकार किया कि देश का नौकरशाही तंत्र फैसले लेने से घबरा रही है। उन्‍होंने कहा कि अधिकारियों को फैसले लेने चाहिए, लेकिन वो फैसले कानून के मुताबिक होने। प्रधानमंत्री ने इस बात को भी स्‍वीकार किया कि नौकरशाही में भ्रष्टाचार है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि अधिकारियों को इस बात की चिंता नहीं होनी चाहिए कि उनसे गलती होगी या फिर उन्‍हें सजा दी जायेगी। देश को आर्थिक सुधार की पटरी पर ले जाने के लिए ये जरूरी है। मनमोहन के मुताबिक देश में आर्थिक सुधार जारी रहेगा।

श्री सिंह ने कहा कि लोग मानते हैं कि एक दशक पहले नौकरशाही में नैतिकता का ताना-बाना मजबूत था, लेकिन आज नैतिकता कम हुई है। मालूम हो कि कौशिक ने बुधवार को वॉशिंगटन की संस्था 'कार्नेगी एंडाओमेंट फार इंटरनेशनल पीस' के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अगले संसदीय चुनावों से पहले भारत में महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाना मुश्किल है। कौशिक ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार और घोटालों का भी हवाला दिया था। उन्होंने कहा था कि गठबंधन सरकार के होने, भ्रष्टाचार एवं घोटालों ने आर्थिक सुधारों की गति धीमी की है और नौकरशाही फैसला करने में जोखिम नहीं उठा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+